खेजरोली में शहीद फोजी भाईयों को समर्पित खेल महोत्सव का हुआ उद्घाटन

 


शहीद फोजी भाईयों को समर्पित खेल महोत्सव का हुआ उद्घाटन

खेजरोली में आज शहीद फौजियों की याद में खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें कांग्रेस नेता मनीष  यादव ने फीता काट कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता के आयोजक जी.के. यादव ने बताया। कि इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य,खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक एवं खेल से संबंधित हर प्रकार की सहायता करना है। इसमें

किंग ऑफ स्पोर्ट्स संस्था सभी खिलाड़ियों की सहायता की जा रही है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को तैयार करना है।यह प्रतियोगिता 13 मई से शुरू होकर 13 जून तक चलेगी। इस खेल प्रतियोगिता में सभी प्रकार के खेल खेले जाएंगे।इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सीताराम  यादव और गणमान्य लोग मौजूद  रहे।

Comments